Silver Price Update: तीन दिन की गिरावट के बाद चांदी ने पकड़ी रफ्तार,जानिये आपके शहर का नया रेट

Edited By Ramanjot, Updated: 07 Nov, 2025 11:16 AM

silver price today 7th november 2025

बिहार समेत देशभर में आज शुक्रवार, 7 नवंबर 2025 को चांदी के दाम में फिर तेजी दर्ज की गई है। बीते तीन दिनों की लगातार गिरावट के बाद आज चांदी का भाव करीब ₹2,100 प्रति किलोग्राम तक बढ़ा है।

Silver Rate Today: बिहार समेत देशभर में आज शुक्रवार, 7 नवंबर 2025 को चांदी के दाम में फिर तेजी दर्ज की गई है। बीते तीन दिनों की लगातार गिरावट के बाद आज चांदी का भाव करीब ₹2,100 प्रति किलोग्राम तक बढ़ा है।

दिल्ली में आज चांदी ₹1,52,600 प्रति किलो के भाव पर कारोबार कर रही है, जबकि कल यानी गुरुवार को इसका रेट ₹1,50,500 था। चेन्नई में भी आज चांदी का भाव ₹1,65,100 प्रति किलो तक पहुंच गया है।

बिहार में चांदी के रेट में उछाल

त्योहारों और चुनावी माहौल के बाद अब शादी का सीजन शुरू होते ही चांदी की डिमांड बढ़ने लगी है। पटना समेत बिहार के अन्य प्रमुख शहरों में आज चांदी के भाव इस प्रकार रहे:

शहर    आज का रेट (₹/किलोग्राम)    कल का रेट (₹/किलोग्राम)

पटना    ₹ 1,52,600    ₹ 1,50,500
गया    ₹ 1,52,300    ₹ 1,50,200
भागलपुर    ₹ 1,52,750    ₹ 1,50,650
मुजफ्फरपुर    ₹ 1,52,400    ₹ 1,50,300

क्यों बढ़ रही है चांदी की कीमत?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले हफ्ते चांदी के भाव में गिरावट के बावजूद अब भारतीय बाजार में रिटेल डिमांड बढ़ने लगी है। शादी-विवाह और फेस्टिव सीजन में गहनों और बर्तनों की खरीदारी के साथ ही अब इंडस्ट्रियल यूज़ भी तेजी से बढ़ रहा है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह तेजी अस्थायी नहीं है। आने वाले महीनों में चांदी की कीमत ₹1.70 लाख प्रति किलो तक पहुंच सकती है।

इंडस्ट्री में बढ़ रही चांदी की खपत

अब चांदी का इस्तेमाल सिर्फ आभूषणों में नहीं, बल्कि मोबाइल फोन, कंप्यूटर चिप्स, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और सोलर पैनल में भी किया जा रहा है। यही कारण है कि पिछले एक साल में इसकी डिमांड में करीब 25% की वृद्धि हुई है।

वित्त विशेषज्ञों के अनुसार, “चांदी आने वाले वर्षों में सोने की तरह एक मजबूत निवेश विकल्प (Safe Investment Option) बन सकती है। अभी कीमतें बढ़ रही हैं लेकिन लंबी अवधि के निवेशकों के लिए यह अवसर है।”

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!