Bihar Chunav 2025: BJP की पहली लिस्ट में बड़ा सियासी दांव! 71 उम्मीदवारों के नाम घोषित, कई दिग्गजों की टिकट कटी

Edited By Ramanjot, Updated: 14 Oct, 2025 08:47 PM

bjp first candidate list bihar

BJP ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपनी पहली उम्मीदवार सूची (BJP First Candidate List) जारी कर दी है।

Bihar Chunav 2025:BJP ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपनी पहली उम्मीदवार सूची (BJP First Candidate List) जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 71 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जिनमें महिलाओं, पिछड़ों और नए चेहरे को प्रमुखता दी गई है।

सूची में 17 OBC, 11 Extremely Backward, 9 महिला उम्मीदवार और 6 SC/ST वर्ग के उम्मीदवार शामिल हैं। कुल मिलाकर 50% से ज्यादा टिकट महिलाओं, पिछड़ों और दलित वर्ग को दिया गया है। 

BJP ने जातीय संतुलन भी ध्यान में रखा है। सूची में 11 भूमिहार, 7 ब्राह्मण, 15 राजपूत, साथ ही कायस्थ और मारवाड़ी समुदाय के प्रतिनिधि भी शामिल हैं। नए चेहरे कुम्हरार, पटना साहिब, राजनगर और औरंगाबाद जैसी सीटों पर मौका पा रहे हैं।

महिला उम्मीदवारों में पूर्व उप मुख्यमंत्री रेनू देवी (बेतिया), गायत्री देवी (परिहार), देवंती देवी (नरपतगंज), स्वीटी सिंह (किशनगंज) और निशा सिंह (प्राणपुर) शामिल हैं। जमुई से श्रेयसी सिंह को फिर से मौका मिला है।

कई बड़े नेताओं की टिकट कट गई। विधानसभा अध्यक्ष और पटना साहिब के विधायक नंदकिशोर यादव और कुम्हरार से अरुण कुमार सिन्हा का नाम लिस्ट में नहीं है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव (दानापुर) और मिथिलेश तिवारी (बैकुंठपुर) को मौका मिला है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी तारापुर से और विजय सिन्हा लखीसराय से चुनाव मैदान में उतरेंगे।

BJP इस बार NDA के साथ मिलकर 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पहली सूची में 71 नाम सामने आए हैं, जबकि बाकी 30 उम्मीदवारों की घोषणा बाद में की जाएगी। बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे – 6 नवंबर और 11 नवंबर। मतगणना 14 नवंबर को होगी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!