Barhara Assembly Seat: बड़हरा विधानसभा सीट पर RJD और BJP में होगी कड़ी टक्कर।। Bihar Election 2025

Edited By Swati Sharma, Updated: 21 Sep, 2025 04:54 PM

Barhara Assembly Seat: बड़हरा विधानसभा सीट आरा लोकसभा के तहत आता है......1967 में बड़हरा विधानसभा सीट अस्तित्व में आया था। 1967 के चुनाव में बड़हरा सीट से कांग्रेसी कैंडिडेट अंबिका शरण सिंह ने जीत हासिल की थी। 1969 में बड़हरा सीट पर निर्दलीय...

Barhara Assembly Seat: बड़हरा विधानसभा सीट आरा लोकसभा के तहत आता है......1967 में बड़हरा विधानसभा सीट अस्तित्व में आया था। 1967 के चुनाव में बड़हरा सीट से कांग्रेसी कैंडिडेट अंबिका शरण सिंह ने जीत हासिल की थी। 1969 में बड़हरा सीट पर निर्दलीय कैंडिडेट महंत महादेव नंद गिरी ने विरोधियों को मात दे दिया था। 1972 में बड़हरा सीट पर हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ओ के कैंडिडेट रामविलास सिंह ने जीत हासिल की थी। वहीं 1977 के चुनाव में बड़हरा सीट पर जनता पार्टी के कैंडिडेट अंबिका शरण सिंह ने जनता का भरोसा हासिल किया था। वहीं 1980 के चुनाव में कांग्रेसी कैंडिडेट रामजी प्रसाद सिंह ने जनता पार्टी से ये सीट छीन लिया था।

PunjabKesari

1985 और 1990 के विधानसभा चुनाव में बड़हरा सीट से जनता दल की टिकट पर राघवेंद्र प्रताप सिंह ने विरोधियों को चारों खाने चित कर दिया था। 1995 और 2000 के चुनाव में भी बड़हरा से राघवेंद्र प्रताप सिंह ने ही जीत हासिल की थी, लेकिन इस बार उन्होंने आरजेडी की टिकट पर जीत हासिल की थी। वहीं 2005 के विधानसभा चुनाव में बड़हरा सीट पर जेडीयू कैंडिडेट आशा देवी ने जीत हासिल की थी तो 2010 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से आरजेडी की टिकट पर राघवेंद्र प्रताप सिंह ने एक बार फिर जनता का भरोसा जीत लिया थी। वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में आरजेडी कैंडिडेट सरोज यादव ने जीत का परचम लहराया था, लेकिन 2020 में बीजेपी के टिकट पर राघवेंद्र प्रताप सिंह ने यहां बाजी पलट दी थी। 

Barhara Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2020 के चुनाव में बड़हरा सीट पर बीजेपी कैंडिडेट राघवेंद्र प्रताप सिंह ने जीत हासिल की थी। राघवेंद्र प्रताप सिंह को 76 हजार एक सौ 82 वोट मिला था, जबकि आरजेडी कैंडिडेट सरोज यादव 71 हजार दो सौ नौ वोट ही मिल पाया था। इस तरह से राघवेंद्र प्रताप सिंह ने सरोज यादव को 4 हजार नौ सौ 73 वोट के कम मार्जिन से हरा दिया था। वहीं, निर्दलीय उम्मीदवार आशा देवी 7 हजार दो सौ तीन वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहीं थीं।

PunjabKesari

Barhara Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में बड़हरा सीट से आरजेडी कैंडिडेट सरोज यादव ने जीत हासिल की थी।  सरोज यादव को 65 हजार एक वोट मिला था, जबकि बीजेपी उम्मीदवार आशा देवी को 51 हजार छह सौ 93 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से सरोज यादव ने आशा देवी को 13 हजार तीन सौ आठ वोट के बड़े भारी अंतर से हरा दिया था। वहीं समाजवादी पार्टी के कैंडिडेट राघवेंद्र प्रताप सिंह, 13 हजार छह सौ 38 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

Barhara Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2010 के विधानसभा चुनाव में बड़हरा सीट पर आरजेडी कैंडिडेट राघवेंद्र प्रताप सिंह ने जीत हासिल की थी। राघवेंद्र प्रताप सिंह को 46 हजार एक सौ दो वोट मिला था, जबकि जेडीयू कैंडिडेट आशा देवी को 45 हजार 19 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से राघवेंद्र प्रताप सिंह ने आशा देवी को 1 हजार 83 वोट के कम मार्जिन से हरा दिया था। वहीं कांग्रेसी कैंडिडेट भाई ब्रह्मेश्वर 6 हजार 84 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे। 

PunjabKesari

Barhara Assembly Seat Result 2005।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2005 के विधानसभा चुनाव में बड़हरा सीट से जेडीयू कैंडिडेट आशा देवी ने जीत हासिल की थी। आशा देवी को 41 हजार एक सौ 29 वोट मिला था, जबकि आरजेडी कैंडिडेट राघवेंद्र प्रताप सिंह को 37 हजार नौ सौ 45 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से आशा देवी ने राघवेंद्र प्रताप सिंह को 3 हजार एक सौ 84 वोट से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट हाकिम प्रसाद, 10 हजार दो सौ 35 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे थे। 

PunjabKesari

बड़हरा विधानसभा सीट पर लेफ्ट कैंडिडेट ने बीजेपी उम्मीदवार से 2024 के लोकसभा चुनाव में 17 सौ 82 वोट से  लीड लिया था। वैसे जातीय समीकरण के लिहाज से देखें तो बड़हरा में कोइरी, यादव और राजपूत वोटरों की अहम भूमिका है। वैसे बड़हरा सीट के आंकड़े और जातीय समीकरण को देखते हुए यही अंदाजा लगता है कि  इस बार यहां बीजेपी और आरजेडी में कड़ा मुकाबला होगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!