Edited By Swati Sharma, Updated: 17 May, 2025 06:33 PM
Mahnar Assembly Seat: बिहार के दो सौ 43 विधानसभा सीटों में से एक विधानसभा सीट महनार है। वैशाली जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र हाजीपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। 2008 में हुए परिसीमण के बाद यह सीट अस्तित्व में आई थी। इस सीट पर साल...
Mahnar Assembly Seat: बिहार के दो सौ 43 विधानसभा सीटों में से एक विधानसभा सीट महनार है। वैशाली जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र हाजीपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। 2008 में हुए परिसीमण के बाद यह सीट अस्तित्व में आई थी। इस सीट पर साल 2010 में हुए चुनाव में बीजेपी कैंडिडेट डॉक्टर अच्युतानंद चुनाव जीते थे। इसके बाद 2015 में बीजेपी और जेडीयू अलग-अलग मैदान में उतरी जिसमें जेडीयू को जीत मिली थी। जेडीयू कैंडिडेट उमेश सिंह कुशवाहा महनार से विधायक चुने गए थे। लेकिन 2020 के विधानसभा चुनाव में आरजेडी उम्मीदवार बीना सिंह ने यहां बाजी पलट दी थी। इस बार उमेश सिंह कुशवाहा फिर से महनार से चुनाव लड़ सकते हैं।
Mahnar Assembly Seat Result 2020।। विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे
वहीं, 2020 के चुनाव में महनार सीट पर आरजेडी उम्मीदवार वीणा सिंह ने जीत हासिल की थी। वीणा सिंह को 61 हजार सात सौ 21 वोट मिले थे तो जेडीयू कैंडिडेट उमेश सिंह कुशवाहा 53 हजार सात सौ 74 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। इस तरह से वीणा सिंह ने उमेश सिंह कुशवाहा को सात हजार नौ सौ 47 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं एलजेपी उम्मीदवार रविंद्र सिंह 31 हजार तीन सौ 15 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

Mahnar Assembly Seat Result 2015।। विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
वहीं, 2015 के विधानसभा चुनाव में महनार सीट पर जेडीयू कैंडिडेट उमेश सिंह कुशवाहा ने जीत हासिल की थी। उमेश सिंह कुशवाहा ने बीजेपी के कैंडिडेट अच्युतानंद को 26 हजार चार सौ 55 वोटों से हराया था। उमेश सिंह कुशवाहा को कुल 69 हजार आठ सौ 25 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे अच्युतानंद को कुल 43 हजार तीन सौ 70 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे जेएपीएल के अमोद कुमार राय को कुल 5 हजार चार सौ 25 वोट मिले थे।

Mahnar Assembly Seat Result 2010 ।। विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव में महनार सीट पर बीजेपी कैंडिडेट अच्युतानंद ने जीत हासिल की थी। अच्युतानंद ने लोजपा कैंडिडेट राम किशोर सिंह को 2 हजार चार सौ 89 वोटों से हराया था। अच्युतानंद को कुल 29 हजार सात सौ 54 वोट मिले थे। जबकि दूसरे नंबर पर रहे राम किशोर सिंह को कुल 27 हजार दो सौ 65 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय कैंडिडेट मुंशी लाल राय को कुल 20 हजार आठ सौ 55 वोट मिले थे।

पिछली बार लोजपा उम्मीदवार ने बड़े पैमाने पर वोट काटकर जेडीयू उम्मीदवार उमेश कुशवाहा को हराने में अहम भूमिका निभाई थी, लेकिन इस बार चिराग पासवान की एलजेपी एनडीए के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। अगर उमेश कुशवाहा महनार से इस बार चुनाव लड़ते हैं तो आरजेडी के लिए यहां जीत को दोहराना आसान नहीं होगा।