Bihar News | पटना का 'अभिशप्त' बंगला: 39 हार्डिंग रोड, जहाँ पहुँचते ही नेताओं का सितारा डूब जाता है!

Edited By Ramanjot, Updated: 30 Nov, 2025 04:55 AM

39 harding road patna bihar latest news

पटना की सियासी गलियों में इन दिनों एक पुराना दोमंजिला बंगला सबसे ज्यादा चर्चा में है – 39 हार्डिंग रोड। सुविधाओं से लैस, हरा-भरा बगीचा और विशाल कारपेट एरिया वाला यह आलीशान आवास अब पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को आवंटित कर दिया गया है।

Bihar News: पटना की सियासी गलियों में इन दिनों एक पुराना दोमंजिला बंगला सबसे ज्यादा चर्चा में है – 39 हार्डिंग रोड। सुविधाओं से लैस, हरा-भरा बगीचा और विशाल कारपेट एरिया वाला यह आलीशान आवास अब पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को आवंटित कर दिया गया है। लेकिन जैसे ही यह खबर आई, बिहार की राजनीति में हलचल मच गई। वजह? इस बंगले को लेकर सालों से एक अजीब “अशुभ” मान्यता चली आ रही है।

क्यों माना जाता है 39 हार्डिंग रोड को ‘अनलकी’

राजनीतिक हलकों में इसे “अनलकी हाउस” कहा जाने लगा है। दावा है कि पिछले दो दशकों में जिस-जिस नेता को यह मकान मंत्री होने के नाते मिला, उसका राजनीतिक करियर या तो ठहर गया या पूरी तरह खत्म हो गया। दोबारा मंत्री पद तो दूर, कईयों को तो पार्टी ने टिकट तक देना बंद कर दिया।

कौन-कौन रह चुका है इस ‘भूत बंगले’ में?

भाजपा से पूर्व स्वास्थ्य मंत्री चंद्रमोहन राय (एक समय पार्टी के कद्दावर नेता माने जाते थे, आज नामलेवा तक नहीं),पूर्व मंत्री रामसूरत राय (इस बार तो टिकट भी नहीं मिला),पूर्व मंत्री विनोद नारायण झा।

राजद से पूर्व मंत्री भूपेंद्र प्रसाद वर्मा,पूर्व मंत्री शमीम अहमद और कांग्रेस से पूर्व मंत्री व तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा (महागठबंधन सरकार गिरते ही मंत्री पद गया, प्रदेश अध्यक्ष पद भी छिन गया)।

सभी के साथ एक समान कहानी – इस बंगले में एंट्री के बाद राजनीतिक पतन शुरू!

राबड़ी देवी का नया पता, पुरानी आशंका

वर्तमान में राबड़ी देवी 10 सर्कुलर रोड पर रहती हैं, जो यहाँ से महज डेढ़ किलोमीटर दूर है। अब वे इसी 39 हार्डिंग रोड वाले बंगले में शिफ्ट होने वाली हैं। विपक्षी खेमे में इसे लेकर मीम और चुटकियाँ चल रही हैं तो सत्तापक्ष भी मजाक उड़ा रहा है। हालांकि राबड़ी देवी और लालू परिवार ने इस “अशुभ” वाली बात को सिरे से खारिज किया है।

अंधविश्वास या सियासी संयोग?

कई लोग इसे महज संयोग मानते हैं तो कई इसे बिहार की सियासत का सबसे बड़ा “राजनीतिक शाप” बता रहे हैं। लेकिन सच्चाई जो भी हो, 39 हार्डिंग रोड आज बिहार की राजनीति का सबसे हॉट टॉपिक बन चुका है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!