नालंदा में भीषण सड़क हादसा, गंगा स्नान जा रहे परिवार की कार पलटी; तेरहवीं के अगले दिन टूटा दुखों का पहाड़...मच गई चीख-पुकार

Edited By Ramanjot, Updated: 16 Jan, 2026 05:21 PM

nalanda accident news  car overturned and more than 20 were injured

Nalanda accident news: परिजन विजय कुमार के अनुसार, उनके ससुर देवेंद्र प्रसाद की मौत हाल ही में कोलकाता में एक सड़क दुर्घटना में हुई थी। गुरुवार को तेरहवीं संपन्न हुई। इसके बाद शुक्रवार को पूरा परिवार धार्मिक अनुष्ठान के लिए गंगा स्नान जा रहा था। इसी...

Nalanda accident news: नालंदा जिले के चंडी-दस्तूरपर फोरलेन पर शुक्रवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। दरअसल, गंगा स्नान के लिए फतुहा जा रहे नवादा जिले के एक परिवार की कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें 55 वर्षीय शीला देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब दो दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

तेरहवीं के बाद गंगा स्नान जा रहा था परिवार 

परिजन विजय कुमार के अनुसार, उनके ससुर देवेंद्र प्रसाद की मौत हाल ही में कोलकाता में एक सड़क दुर्घटना में हुई थी। गुरुवार को तेरहवीं संपन्न हुई। इसके बाद शुक्रवार को पूरा परिवार धार्मिक अनुष्ठान के लिए गंगा स्नान जा रहा था। इसी दौरान परिवार भीषण सड़क हादसे की शिकार हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दस्तूरपर मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने अचानक कार का रास्ता रोक दिया, जिससे चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग तुरंत बचाव कार्य में जुट गए और घायलों को बाहर निकाला। 

हादसे में शीला देवी नामक महिला की मौत हो गई जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल चंडी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर मरीजों को बिहारशरीफ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेजा गया। 

ये लोग हैं गंभीर रूप से घायल 

गंभीर रूप से घायल लोगों में योगेंद्र कुमार, रवि कुमार, रोहित कुमार, कुसुम देवी और सुमन देवी शामिल हैं। इसके अलावा बिंदु देवी, बबलू कुमार, दामोदर कुमार, नीलम देवी, प्रियांशु कुमार, प्रीतम कुमार, कुसुम कुमारी, सोनाली कुमारी, मिंटा देवी, रिकू देवी, सोना देवी, राखी कुमारी, गोलू कुमार और कुंदन कुमार जख्मी हुए हैं। 

पुलिस कर रही जांच, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे 

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। इसके साथ ही पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। इस मामले में चंडी थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। अज्ञात वाहन की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आवेदन मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!